{"_id":"5fa971598ebc3e91b71021a6","slug":"patwal-becomes-the-president-of-siddhbali-kotdwar-news-drn3615658169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिसंबर से होगा तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिसंबर से होगा तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सिद्धबली मंदिर समिति की बैठक में चार दिसंबर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा जयंती मेले (महोत्सव) के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस मौके पर जीएमओयूलि के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल को मेला अध्यक्ष और उद्योगपति अनिल कंसल को मेला संयोजक बनाया गया है।
रविवार को श्री सिद्धबली मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। वित्त समिति में कुंज बिहारी देवरानी को अध्यक्ष, कुलवीर सिंह चौधरी, उमेश त्रिपाठी, प्रेम सिंह रावत, सुरेश बंसल, विनोद सिंघल, अजय अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, रवींद्र जजेडी को बतौर सदस्य शामिल किया गया। शोभायात्रा समिति में वीरेंद्र नामदेव, दामोदर अग्रवाल, रजनीश उप्पल, घनानंद चंदोला, पुरुषोत्तम सिंह, संजय चौधरी, पीके बंसल, जयप्रकाश वर्मा, राजू छाबड़ा, सत्यप्रकाश वर्मा को संचालक नियुक्त किया गया। मेला समिति में पूरण सिंह को सचिव, मनुद्वीप रोडे को संयुक्त सचिव, नीरज मिश्रा को मेला कोषाध्यक्ष, मेला सह संयोजक सुरेश बंसल, महेंद्र सिंह और सुरेश भाटिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र मोंगिया और शिवचरण मुनीम के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।