फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Patrolling started to protect forests and wildlife from smugglers

Kotdwar News: वनों और वन्य जीवों को तस्करों से बचाने के लिए गश्त शुरू

Wed, 03 Jul 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 03 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Patrolling started to protect forests and wildlife from smugglers
वन विभाग और कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी संयुक्त गश्त में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़/कोटद्वार। मानसून सक्रिय होते ही वनों में तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। वनों और वन्य जीवों को तस्करों से बचाने के लिए वन विभाग और कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। कार्बेट अंचल में पहली बार दोनों विभागों ने संयुक्त गश्त शुरू कर दी है।

बरसात शुरू होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों एवं वन्यजीवों को तस्करों से सुरक्षित रखना टाइगर रिजर्व अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। बारिश के कारण वनों में पानी भर जाता है। ऐसे में वन्यजीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में आश्रय स्थल खोजते हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व का जंगल उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की सीमा से लगा है। पाखरो से धारा तक का जंगल इसी सीमा पर है। कोटद्वार एवं रामनगर की सीमाएं कार्बेट के घेरे में ही हैं। अक्सर यहां से बाहरी लोग वनों में प्रवेश करते हैं। बरसात में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं जिससे आम गश्त कठिन हो जाती है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने कहा कि पहली बार कार्बेट टाइगर रिजर्व के साथ अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, कोटद्वार वन प्रभाग, लैंसडौन वन प्रभाग, तराई के वन प्रभाग व सीमा पर लगे वन प्रभाग संयुक्त गश्त कर रहे हैं। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए गश्त की जा रही है। स्वयं भी गश्त के लिए जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed