फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Patients seen standing close to each other without masks in the hospital

Kotdwar News: अस्पताल में बिना मास्क ही एक दूसरे से सटकर खड़े दिखे मरीज

Sat, 11 Jan 2025 11:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:41 AM IST
विज्ञापन
Patients seen standing close to each other without masks in the hospital

विज्ञापन
कोटद्वार। कड़ाके की सर्दी लोगों को सता रही है। नजला, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को राजकीय बेस अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। एचएमपीवी वायरस की भारत में दस्तक के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से वायरस से बचाव के लिए गाइड लाइन तो जारी कर दी गई है, लेकिन अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में सावधानी का अभाव नजर आया।

शुक्रवार को बेस अस्पताल में करीब 500 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। बीमारों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र सिंह एवं डॉ. कुसुमा रावत ने बच्चों को उपचार देने के साथ ही सर्दी एवं संक्रमण से बचाव के टिप्स दिए। वहीं, जनरल फिजिशियन डॉ. जेपी ध्यानी के पास भी मरीजों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

उपचार कराने वाले मरीजों में ज्यादा संख्या बुखार, नजला-जुकाम, खांसी, सांस फूलने की समस्या रही। मरीज एचएमपीवी वायरस के खतरे से अनजान दिखे। अस्पताल आने वाले मरीजों में इक्का-दुक्का को छोड़कर किसी ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। छींक और खांसी के समय एहतियात भी नजर नहीं आई, जबकि चिकित्सक उपचार के साथ साथ मरीजों को जागरूक करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



-उपचार के साथ ही ये बरतें एहतियात

चिकित्सक की सलाह बगैर दवा न लें



किसी रुमाल का दोबारा प्रयोग न करेंहाथ मिलाने से बचें, सामाजिक दूरी बनाएं

नजला-जुकाम होने पर चिकित्सक से मिलें



छींकते-खांसते समय नाक-मुंह पर रुमाल रखें

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें



पानी अथवा पौष्टिक तरल पदार्थों का सेवन करें

ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed