फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Parents express opposition to the Tatau-Barkot bus service.

Kotdwar News: टटाऊ-बड़कोट बस सेवा का अभिभावकों ने जताया विरोध

Thu, 27 Aug 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 27 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Parents express opposition to the Tatau-Barkot bus service.
पीएमश्री आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए संचालित है बस सेवा
विज्ञापन

बड़कोट। पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट के बच्चों के लिए संचालित बस सेवा को राजकीय महाविद्यालय टटाऊ-बड़कोट में लगाए जाने की सूचना पर अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने विरोध जताया है। समिति अध्यक्ष सरोज के नेतृत्व में अभिभावकों ने उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा पूर्ववत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए संचालित रखने की मांग की।
अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में करीब 164 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 35 बच्चे रोजाना बस से विद्यालय आते-जाते हैं। बच्चों को लाने-छोड़ने के लिए बस के प्रतिदिन तीन राउंड आने और तीन राउंड जाने यानी कुल छह चक्कर लगते हैं। बस सेवा हटने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छोटे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में परेशानी होगी और उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी बस सुविधा जरूरी है लेकिन इसके लिए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की सेवा समाप्त करना उचित नहीं है। ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, सभासद संजीव राणा, पूर्व सैनिक पृथ्वी पाल सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह रावत समेत कई अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने अभिभावकों की समस्या सुनकर एक सप्ताह के भीतर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुविधा और समय पर विद्यालय पहुंचना प्राथमिकता में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed