फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Parachute team showed courageous feats of paragliding

Kotdwar News: पैराशूट टीम ने दिखाए पैराग्लाइडिंग के साहसिक करतब

Sat, 04 May 2024 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Parachute team showed courageous feats of paragliding
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में 24वां द्विवार्षिक सम्मलेन व 16वां पुनर्मिलन समारोह में जबलपुर से आए सैनिक बाइकर्स टीम ने जहां हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं सैनिक पैराशूटर्स टीम ने सैकड़ों फीट ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग के साहसिक करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन




एक से चार मई तक आयोजित चार दिवसीय समारोह का उद्घाटन जीओसी इन चीफ मध्य कमान व कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स परम विशिष्ट सेवा मेडल सहित अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमनी ने युद्ध स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर बलिदानियों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर गढ़वाल राइफल्स व स्काउट्स की सभी बटालियनों के कमान अधिकारियों, पूर्व सैनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों ने भी युद्ध स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाकर बलिदानियों काे नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को साझा किया और रेजिमेंट के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए सैनिक बाइकर्स टीम ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सैनिक पैराशूटर्स टीम ने सैकड़ों फीट ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग के साहसिक करतब दिखा दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सैन्य पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करती लाइट एंड साउंड शो का भी दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। समारोह में संस्कृति विभाग देहरादून के सांस्कृतिक दल ब्रह्म कमल के कलाकारों ने उत्तराखंडी लोक गायन व लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed