फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Panisain-Dabrad-Buthanagar road closed for a month

पाणीसैंण-डबराड-बूथानगर सड़क पिछले एक माह से बंद

Fri, 05 Aug 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panisain-Dabrad-Buthanagar road closed for a month
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत पाणीसैंण-डबराड-बूथानगर मार्ग पिछले एक माह से बंद है। वहीं नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत शंकरपुर-बकरोड़ी-बसेड़ी मोटर मार्ग भी पिछले दो सप्ताह से बंद है। इससे इन दोनों मार्गों से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि लैंसडौन से मार्ग को खोलने की मांग उठाई है। उधर, कोटद्वार पुलिंडा मार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे लोगों को आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पाणीसैंण-डबराड-बूथानगर मोटर मार्ग रिखणीखाल ब्लॉक के तोल्यूडांडा, डबराड और बूथानगर समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। छह जुलाई को भारी बारिश के चलते दो किलोमीटर पर पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से सड़क धंस गई थी। तभी से इस मार्ग पर यातायात बाधित है। वहीं नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत शंकरपुर-बकरोड़ी-बसेड़ी मोटर मार्ग भी गत 22 जुलाई को 11वें किमी पर पुश्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद है। ग्राम सभा बखरोटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मार्ग बंद होने से बसेड़ी, घिरोड़ी, बखरोटी, कालाखांड, जमूण, गंगोली, भूंड और कमांदा आदि गांवों का सड़क संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों को मुख्य बाजार शंकरपुर तक पहुंचने के लिए 14 किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण अविलंब पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोनिवि लैंसडौन के सहायक अभियंता आलोक जैन ने कहा कि दोनों मार्गों पर पुश्ते का निर्माण कराया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर दोनों मार्गों पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते मलबा आने से पीएमजीएसवाई की 11 सड़कें दूसरे दिन भी बंद रही। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार के अंतर्गत ऐता चरेख मोटर मार्ग, डाडामंडी-द्वारीखाल मार्ग से बल्ली मार्ग, नाथूखाल-चूना महेड़ा सड़क, तूनखाल-बडोली-बरई मार्ग, स्यालनी-स्यालकंडी सड़क, नालीखाल-भरपूर-पठोला मार्ग, बल्ली-मथाणा सड़क, उड्डा-केष्टा मार्ग, नौगांव-बुकंडी सड़क और समया-बगडियाल मार्ग मलबा आने के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद रहे। बैजरो के अंतर्गत गडसारी-कोलिंडा मार्ग भी मलबा आने के कारण शुक्रवार को भी बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed