फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   panchayat mahotsav from today

पंचायत महोत्सव का रंगारंग आगाज

Fri, 01 Jan 2016 09:57 PM IST
सतपुली
सतपुली Updated Fri, 01 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
आठ दिवसीय पंचायत महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया।  नयार नदी के किनारे हो रहे महोत्सव के पहले दिन स्कूली छात्रों ने सतरंगी छटा बिखेरकर  दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक तीरथ रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए ऐसे मेलों के आयोजनों पर बल दिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत श्रीवर्म पब्लिक स्कूल, मलेथी के नौनिहालों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद राप्रावि कांडा के छात्रों ने नंदा राजजात पर आधारित मां भगवती नंदा पर नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया जबकि प्रावि खैरासैंण की छात्राओं, माडर्न पब्लिक स्कूल सतपुली, सरस्वती विद्या मंदिर सतपुली,  हंस सनराईज एकेडमी और बाल भारती स्कूल पाटीसैंण के छात्रों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


नंदराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंद्रियाल एवं अचलानंद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सुधा नेगी, महोत्सव के आयोजक जगदंबा डंगवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मोहन खंतवाल (सतपुली), राजपाल रावत (पोखडा), कुसुम खंतवाल, सुनील डंडरियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed