फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   paanch aprail tak nahin dena hoga paarking shulk Parking fees will not be five by April

पांच अप्रैल तक नहीं देना होगा पार्किंग शुल्क

Fri, 01 Apr 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला/लैंसडौन।
अमर उजाला/लैंसडौन। Updated Fri, 01 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
 टैक्सी यूनियनों की ओर से कैंट प्रशासन से समय मांगे जाने पर कैंट प्रशासन ने पांच अप्रैल तक के लिए पार्किंग शुल्क लिए जाने पर रोक लगा दी है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सभी यूनियनों से विचार विमर्श करने के बाद वह अगली बैठक में प्रशासन को अपने निर्णय से अवगत करा देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम तक टैक्सी यूनियनों और कैंट प्रशासन के बीच चली वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि कैंट प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग व्यवस्था व पार्किंग शुल्क से वह संतुष्ट नही हैं। कैंट प्रशासन ने कहा कि यात्री टैक्सी के लिए बोर्ड ने ग्रीन फील्ड में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की है। गांधी चौक पर टैक्सी के लिए निर्धारित पार्किंग पर चार घंटे तक की पार्किंग का शुल्क बीस रुपये से कम करके 15 रुपया किया गया है। उसके बाद हर घंटेे के हिसाब से पांच रुपया पार्किंग फीस लिए जाने का प्रावधान है। यूनियन पदाधिकारी पूर्व की भांति प्रवेश शुल्क लिए जाने पर जोर देते रहे। कहा कि नई पार्किंग फीस से उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

कैंट प्रशासन का कहना था कि नगर के विकास के लिए टैक्स बढ़ोतरी की जा रही है जिसके लिए टैक्सी यूनियनों को सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, एसडीएम सोहन सैनी, दिनेश रावत, राजेंद्र राणा, सुमित्रा नेगी  एसएस चौहान, प्रमोद कुमार, सतीश बिष्ट, कलम सिंह और सुरेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed