{"_id":"6675720c2c53f452c701243e","slug":"organization-of-old-students-meeting-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-108695-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मैं पहाड़ू कू रैबासी, तू दिल्ली रौण वाली... पर थिरके छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मैं पहाड़ू कू रैबासी, तू दिल्ली रौण वाली... पर थिरके छात्र
Fri, 21 Jun 2024 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
सतपुली में आयोजित पुरातन छात्र मिलन सम्मेलन में शामिल विभिन्न विद्यालयों की पुरातन छात्राएं। स
फोटो
इंटर कॉलेज सतपुली में हुआ पुरातन छात्र मिलन सम्मेलन का आयोजन
सौरभ मैठाणी समेत कई गायकों ने दी गीतों की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। नगर के रामलीला मैदान में पुरातन छात्र मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगायक सौरभ मैठाणी ने मैं पहाड़ू कू रैबासी तू दिल्ली रौंण वाली... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर पुरातन छात्र देर रात तक थिरकते रहे।
इंटर कॉलेज सतपुली में पुरातन छात्र मिलन सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें आसपास के करीब छह इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व प्रधान सतपुली जगदंबा डंगवाल, पुरातन छात्र पवन शर्मा, शिवचरण सिंह, अम्मू रावत ने किया। सम्मेलन में लोकगायक सौरभ मैठाणी, मनीष लखेड़ा, शकुंतला बुडाकोटी, जित्तू पहाड़ी ने कई गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर 150 पुरातन छात्र-छात्राएं शामिल हुए और उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजक जगदंबा डंगवाल ने क्षेत्र के पुरातन छात्रों का एक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। पूर्व शिक्षक उम्मेद सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंदरियाल ने किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र चौहान, संजय मिश्रा, गजेंद्र रावत, हेमंत ममगाईं, दीपक मिश्रा, आकांक्षा जुयाल, कुसुम खंतवाल, गंगा खंतवाल समेत कई पुरातन छात्र-छात्राएं मौजूद थे।