फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to change the screen assistant till the completion of the investigation

जांच पूरी होने तक पटल सहायक बदलने का विरोध

Wed, 18 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Opposition to change the screen assistant till the completion of the investigation
नगर निगम बोर्ड की आकस्मिक बैठक में नगर निगम के खाते से उड़ाई गई 21.33 लाख की धनराशि के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्षदों ने जांच में तेजी लाने और जांच जल्द से जल्द पूरी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने जांच पूरी होने तक पटल सहायक को बदलने का विरोध भी किया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि फर्जी चेक और जाली हस्ताक्षरों से नगर निगम के खाते से 21 लाख 32 हजार 600 रुपये निकाले गए हैं। मामले में संबंधित बैंक प्रबंधक और सेंट्रल क्लीयरेंस ब्रांच दिल्ली के प्रबंधक के खिलाफ भी तहरीर दी गई है। बैठक में पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के दस्तावेजों से पूर्व में भी छेड़छाड़ हुई थी, यदि नगर निगम प्रशासन ने तब मामले को गंभीरता से लिया होता, तो इस प्रकार की घटना नहीं होती। भाजपा पार्षदों ने जांच पूरी होने तक पटल सहायक का पटल बदलने का विरोध किया, जिस पर नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि पटल बदलने की प्रक्रिया प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई है। बैठक में पार्षदों ने कुछ लोगों के देर रात तक कार्यालयों में डटे रहने का विरोध भी किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर हेमलता नेगी ने भी स्वीकार किया कि कई पार्षदों का घर ही नगर निगम कार्यालय बन गया है, जिस पर नगर आयुक्त ने कहा कि दो बजे तक ही पार्षद और जनता मिलन होगा। दो बजे के बाद कार्यालय में बैठने वाले पार्षदों को पार्टी बनाया जा सकता है। इस संबंध में जल्द प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी के इस मसले पर उन पर भी सवाल उठाए हैं। जांच पूरी होने के बाद वह उन लोगों के खिलाफ केस दायर करेंगे।
विज्ञापन

वार्डों में कम लाइटें लगाने का मुद्दा उठाया
कोटद्वार। आकस्मिक बोर्ड बैठक में तब गहमागहमी हो गई, जब भाजपा पार्षदों ने उनके वार्डों में कम लाइटें लगाने का मुद्दा उठाया। इस पर मेयर हेमलता नेगी ने लाइटें लगाने के लिए सर्वे कराने और पार्षदों की ओर से लिस्ट देने की बात कही। भाजपा पार्षदों ने इसका पुरजोर विरोध किया और कहा कि वह अपने वार्डों में पूर्व की भांति स्वयं ही चिह्नित स्थानों पर लाइटें लगवाएंगे। भाजपा पार्षदों ने उनके वार्डों में काम नहीं होने और घटिया कोविड सामान खरीद का मुद्दा भी उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed