फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Operation of KTR office from Lansdowne itself

लैंसडौन से ही हो केटीआर कार्यालय का संचालन

Fri, 18 Feb 2022 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Operation of KTR office from Lansdowne itself
कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) के लैंसडौन स्थित कार्यालय का संचालन कोटद्वार कैंप कार्यालय से होने से क्षेत्रीय जनता में रोष जताया है। ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी व नगर कांग्रेस अध्यक्ष महिपाल रावत ने केटीआर कार्यालय का संचालन पूर्व की भांति लैंसडौन से करने की मांग उठाई है। दोनों नेताओं ने कहा कि मांग को लेकर वह जल्द ही राज्यपाल से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जारी बयान में कहा कि मई 2021 से लैंसडौन स्थित केटीआर के कार्यालय का कामकाज कोटद्वार से होने लगा था। कांग्रेस ने कार्यालय का संचालन कोटद्वार से करने के विरोध में तब धरना प्रदर्शन व अनशन शुरू किया था। विरोध को शांत करने के लिए लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया था कि कार्यालय का कामकाज लैंसडौन से शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक उक्त कार्यालय का संचालन कोटद्वार से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष महिपाल रावत ने बताया कि स्थानीय जनता के विरोध के बाद तत्कालीन वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के पाखरो रेंज में कराए जा रहे कार्याें के पूर्ण होने पर कार्यालय का संचालन लैंसडौन स्थित मूल कार्यालय से होने लगेगा। कार्य पूर्ण होने का समय नवंबर 2021 बताया गया था। कहा कि निर्धारित तिथि के तीन माह बाद भी कर्मचारी लैंसडौन आने को तैयार नहीं हैं। सभी कर्मचारियों ने अपने निवास कोटद्वार में ही बना लिए हैं। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली निरकुंशतापूर्ण है, जो कि राज्य निर्माण की अवधारणा के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed