{"_id":"579a41914f1c1bec6a21ee9f","slug":"opening-times-will-not-nauta-beer-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौठा बाजार में बीयर बार नहीं खुलने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौठा बाजार में बीयर बार नहीं खुलने देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर बार खुलवाने की प्रक्रिया के लिए बुधवार शाम करीब आठ बजे नौठा पहुंची आबकारी विभाग की टीम को महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घेर लिया। उन्होंने किसी भी कीमत पर क्षेत्र में बीयर बार नहीं खुलने देने की बात कही। आबकारी विभाग की टीम को 10 बजे रात लिखित आश्वासन के बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
आबकारी टीम के आने की सूचना पर बुरांसी, धुलेत और सकनीयाना ग्राम पंचायत की महिलाएं, पुरुष और बच्चे नौठा बाजार पहुंचे। महिलाओं ने कहा, नौठा बाजार में बीयर बार खोलने का विरोध किया जाएगा। लोगों ने आबकारी विभाग की टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
कहा कि बाजारों के बीचोंबीच बीयर बार खुलने से शाम होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को लिखित आश्वासन के बाद रात करीब दस बजे छोड़ा गया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान सरिता देवी, ग्राम प्रधान पार्वती देवी, वीरेंद्र रावत, घनश्याम नेगी, महावीर प्रसाद, मनोज, मीना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता देवी, बिशंबर प्रसाद, कमल सिंह, राय सिंह, उमराव रावत, मान सिंह, रुपेंद्र रावत, रमेश रावत, सीरा देवी, मोनिका और सुरेश आदि थे।