{"_id":"60940c708ebc3ed1e9643c5b","slug":"only-12-buses-left-from-kotdwar-depot-of-roadways-kotdwar-news-drn3781443118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के कोटद्वार डिपो से 12 बसों ही चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के कोटद्वार डिपो से 12 बसों ही चली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने कोरोना संक्रमण काल में यात्रियों के अभाव में पर्वतीय और मैदानी रूटों पर बस सेवाएं कम कर दी हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन महज 12 बस सेवाओं का ही संचालन हुआ।
तेजी से फैल रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोटद्वार में गत 26 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। बाजार केवल 12 बजे तक ही खुल रहे हैं। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे लोग मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में यात्रा करने से कतरा रहे हैं। बुधवार को निदेशालय ने यात्रियों के अभाव में लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए बसों की संख्या घटाने का निर्णय लिया था। तय किया गया कि बृहस्पतिवार से कोटद्वार डिपो से 18 बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। लेकिन यात्रियों के अभाव में महज 12 बस सेवाओं का ही संचालन हुआ। दिल्ली रूट पर पांच बसें संचालित की गई। जिसमें बीरोंखाल दिल्ली और त्रिपालीसैंण दिल्ली बस सेवा शामिल रही। देहरादून, गुडगांव, अमृतसर, धुमाकोट, त्रिपालीसैंण, बीरोंखाल के लिए एक-एक बस सेवा संचालित की गई। रोडवेज कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को 12 बसों का संचालन हुआ। बसों में बारकोडिंग की व्यवस्था की गई है। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट, रजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रियों को बसों में बैठाया जा रहा है।