फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   One quintal fake cheese recovered

देवी मंदिर चौराहे में लावारिश हालत में दो बक्सों से एक कुंतल नकली पनीर बरामद

Mon, 14 Oct 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
One quintal fake cheese recovered
कोटद्वार। त्यौहारी सीजन में शहर और निकटवर्ती क्षेत्रों में नकली मावे और पनीर की सप्लाई भी शुरू हो गई है। मांग बढ़ने के साथ ही ज्यादा मुनाफे के चक्कर में सीमावर्ती राज्य यूपी के जिला बिजनौर से भारी मात्रा में नकली मावा और पनीर क्षेत्र में लाया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने रविवार देर शाम देवी मंदिर चौराहे में लावारिस हालत में दो बक्सों में रखी करीब एक कुंतल नकली पनीर बरामद की, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बरामद पनीर को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति अधिकारी कोटद्वार अनिल मिश्रा ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए नगर में चेकिंग की जा रही है। रविवार देर शाम वे देवी मंदिर में चेकिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़े दो बक्सों में करीब एक कुंतल पनीर बरामद हुआ। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बरामद पनीर के संबंध में अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया। पनीर को तहसील लाने के बाद उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के निर्देश पर सोमवार को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद पनीर के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बक्सों में बरामद पनीर में तीखी दुर्गंध भी आ रही थी, जिससे उसके नकली होने की संभावना है। उन्होंने लोगों से नकली मावे और पनीर से सावधान रहनेेेे की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed