फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   One in Kotdwar, five complaints in Dhumakote resolved

कोटद्वार में एक, धुमाकोट में पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण

Tue, 02 Nov 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
One in Kotdwar, five complaints in Dhumakote resolved
मंगलवार को विभिन्न तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोटद्वार तहसील में एक और धुमाकोट तहसील में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को त्वरित निर्देश के साथ प्रेषित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कोटद्वार तहसील सभागार में तहसीलदार विकास अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कोटड़ीढांग के लोगों ने सिंचाई गूल पर अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज कराई। राजस्व विभाग की दो शिकायतें दर्ज हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर धुमाकोट तहसील में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में जिला रोस्टर के अनुसार तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्ज 13 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, ब्लाक प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी एम खान, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, उपजिलाधिकारी स्मृता परमार, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed