{"_id":"62a36ca0449ccc0cb82f8dc5","slug":"one-died-due-to-sickle-in-a-fight-between-workers-after-drinking-alcohol-kotdwar-news-drn414205285","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर श्रमिकों में हुई मारपीट में चली दरांती से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर श्रमिकों में हुई मारपीट में चली दरांती से एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल क्षेत्र के मुंडियापानी में श्रमिकों के टेंट में खाने पीने के दौरान हुई मारपीट में एक श्रमिक धारदार हथियार के हमले में घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रिखणीखाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। हमले में प्रयुक्त दरांती (पाठल) पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर ली है।
रिखणीखाल के थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि मुंडियापानी क्षेत्र में वन विभाग का लकड़ी कटान का काम चल रहा है। यहां ठेकेदार के करीब 20 से 25 श्रमिक दिन में काम करने के बाद रात को टेंट में आ जाते हैं। मृतक बिट्टू व भूरे समेत चार लोग एक टेंट में रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11:00 बजे खाने पीने के दौरान उनमें झगड़ा हो गया। देखते ही देखते एक श्रमिक ने दूसरे श्रमिक बिट्टू (32) पुत्र हरि सिंह निवासी बढ़ापुर जिला बिजनौर यूपी पर दरांती से वार कर दिया, जिससे उसकी जांघ में गहरा घाव हो गया। उसे उसके साथी श्रमिक कोटद्वार के बेस अस्पताल ले गए। रात करीब 2:50 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक खून बहने से उपचार के दौरान सुबह सात बजे उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन बढ़ापुर (बिजनौर) से कोटद्वार पहुंच गए हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए रिखणीखाल थाने की रथुवाढाब चौकी में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से पुलिस कार्यों का बहिष्कार होने के कारण थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर श्रमिक रात को ही फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बिट्टू का सगा भाई अरविंद भी यहां काम करता है। वह दूसरे टेंट में श्रमिकों के साथ सो रहा था। हमलावर की पहचान भूरे निवासी बढ़ापुर बिजनौर के रूप में कर ली गई है। वह भी मृतक के गांव और कालोनी का ही निवासी है। बृहस्पतिवार सुबह से वह फरार चल रहा है। हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे दबोचने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।