{"_id":"64820bca702f3632d8035f84","slug":"on-the-shankarpur-bakhroti-motorway-lonivi-became-running-kotdwar-news-c-5-1-drn1055-174401-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शंकरपुर-बखरोटी मोटर मार्ग पर आधी झाड़ी काटकर चलता बना लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शंकरपुर-बखरोटी मोटर मार्ग पर आधी झाड़ी काटकर चलता बना लोनिवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
-जंगली जानवरों के हमले की बनी है आशंका
नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत शंकरपुर-बसेड़ी-बखरोटी मोटर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों के कटान का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद लोनिवि लैंसडौन ने झाड़ी कटान का कार्य शुरू किया, लेकिन विभाग आधी-अधूरी झाड़ियां काटकर चलता बना।
ग्राम पंचायत बखरोटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत, मोहनलाल, प्रेम सिंह, जमन सिंह, कृपाल सिंह, दर्शन सिंह, ध्यान सिंह, गोपाल सिंह आदि ने कहा कि बरसात के बाद सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों का कटान न होने से क्षेत्र में पैदल आवाजाही करने में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। इस मुद्दे को बीडीसी बैठक में उठाया गया। झाड़ी कटान का कार्य 45 दिनों के भीतर पूरा होना था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने शंकरपुर से गौला बिचला तक पांच किमी. हिस्से व बखरोटी से डकुलीखाल तक एक किमी. हिस्से में झाड़ी कटान किया। जबकि बीच के तीन किमी. हिस्से में झाड़ी कटान का कार्य नहीं किया गया। कहा कि इस हिस्से में ग्रामीण पानी भरने जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मामले में सीएम पोर्टल में शिकायत करने पर भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने बरसात से पहले झाड़ी कटान का कार्य पूरा करने की मांग की है।
.
बारिश के चलते झाड़ी कटान का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। झाड़ी कटान का कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही झाड़ी कटान का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- आलोक जैन, सहायक अभियंता, लोनिवि लैंसडौन।