फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   On the death of an ad-hoc teacher, the dependents of the deceased get appointment.

Kotdwar News: तदर्थ शिक्षक की मौत पर मृतक आश्रित को मिले नियुक्ति

Wed, 20 Nov 2024 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
On the death of an ad-hoc teacher, the dependents of the deceased get appointment.

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में मरचूला बस हादसे में जान गंवाने वाले तदर्थ शिक्षक दिलबर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर तदर्थ शिक्षक की किसी दुर्घटना में मौत होने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग राज्य सरकार से की गई।



बुधवार को पौड़ी जिले के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें मरचूला में हुए बस हादसे में दिवंगत तदर्थ शिक्षक दिलबर को श्रदांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर बिष्ट ने प्रांतीय मंत्री कुलदीप रावत व संदीप रावत द्वारा दिवंगत दिलवर के परिवार के लिए आर्थिक सहायता जमा करवाने के प्रयास की सराहना की गई और सहयोग करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का उत्तराखंड माध्यमिक संघ की ओर से आभार जताया गया।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि किसी तदर्थ शिक्षक की दुर्घटना में मौत होने पर उनके आश्रितों को नियुक्ति देने का प्रावधान नहीं है। जिससे तदर्थ शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। संगठन मंत्री दीपक रावत ने सरकार से उनके विनियमितीकरण की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि 22 नवंबर को शिक्षा मंत्री के साथ होने वाली बैठक में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा। ऑनलाइन बैठक में कुलदीप रावत, भारत बिष्ट, संदीप रावत, कुलदीप थपलियाल, कैलाश थपलियाल, विजय नौडियाल और अजय बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed