{"_id":"57f141174f1c1b1e085746e1","slug":"october-15-election-in-the-state-bjp-blew-a-conch-shell","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्टूबर से राज्य में बीजेपी का चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्टूबर से राज्य में बीजेपी का चुनावी शंखनाद
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा 15 अक्टूबर से चुनावी शंखनाद शुरू करने जा रही है। इस माह के द्वितीय पखवाड़े से राज्य में चुनावी चहल-पहल शुरू हो जाएगी। 15 अक्टूबर से कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री देहरादून व अन्य जिलों में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रमों की जानकारी यहां कार्यक्रम संयोजक डा. धन सिंह रावत ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धन सिंह रावत ने कहा कि 15 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री रविशंकर देहरादून मे डिजिटल इंडिया की लांचिग करेंगे। 20 अक्टूबर को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर श्रीनगर में होंगे। जहा वह केंद्रीय गढ़वाल विवि के छात्र संघ उद्घाटन समारोह, बुद्धिजीवी सम्मेलन व कान्वेंट स्कूल के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
22 अक्टूबर को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली दून स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने के लिए राज्य में आएंगे। डा. धन सिंह रावत ने बताया कि नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दौरा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यहां सड़क योजना का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि इसके लिए स्थान तय नहीं किया गया है। प्रयास रहेगा कि श्रीनगर में आयोजित हो। केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी नवंबर माह में श्रीनगर का दौरा करेंगी। कहा कि नंबवर माह में राज्य में देहरादून, पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी व कोटद्वाीर में पूर्व सैीिनकों के सम्मेलन आयोजित होंगे।
जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह शिरकत करेंगे। पत्रकार वार्ता में जितेंद्र रावत, भारत भूषण कुकरेती, मनवीर नेगी, अनूप बहुगुणा, विकास कुकरेती, प्रवीण दानू, सागर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
पहाड़ी युवाओं के लिए हो मानकों में छूट
डा. धन सिंह रावत ने कहा किे पीठसैंण में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री से सेना में भर्ती होने के लिए पहाड़ी युवाओं को लंबाई में छूट दिए जाने की मांग की है। डा. रावत ने कहा कि उन्होनें सेना में भर्ती होने के लिए लंबाई 165 सेमी रखे जाने व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 125वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसबंर को गढ़वाल में भर्ती मेला आयोजित किए जाने व एक अन्य सैनिक स्कूल खोले जाने की मांग की है। जिस पर रक्षा मंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है।