{"_id":"68cc36ff1ad5faa94907e569","slug":"nsui-announces-chirag-paswan-as-presidential-candidate-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-791977-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एनएसयूआई से चिराग अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एनएसयूआई से चिराग अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल विश्विवद्यालय के बीजीआर पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन उपाध्यक्ष, सचिव और यूआर पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। परिसर में पहले दिन तीन नामांकन हुए। तीनों पदों पर नामांकन छात्र संगठन एनएसयूआई ने करवाएं है। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चिराग गुसाईं, उपाध्यक्ष के लिए मानसी डंगवाल, सचिव के लिए हर्षवर्धन, यूआर के लिए अखिल रावत सहित कोषाध्यक्ष के पद के लिए अमनदीप सिंह मंद्रवाल के नाम घोषित किए गए है। प्रत्याशी घोषित करने के बाद एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनावों को लेकर अपना व्यापक प्रचार प्रचार शुरू कर दिया है। बीजीआर परिसर के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिन्हा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मानसी डंगवाल, यूआर के लिए अखिल रावत और सचिव पद पर हर्षवर्धन जैन ने नामांकन किया है। छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर पौड़ी परिसर में पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
एबीवीपी ने मोहित पर खेला दांव
एनएसयूआई के साथ ही बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर के छात्र संघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी की जिला संयोजक अनीता ममगाईं ने बताया कि मोहित चौहान को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर इशांत नेगी, सचिव पर कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पद सुमित कुमार और सह-सचिव के पद पर सीमा को प्रत्याशी घोषित किया गया। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री पौड़ी अभिषेक बर्तवाल ने कहा कि प्रत्याशियों को जीताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।