फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   notice on indisplen

अनुशासनहीनता का नोटिस वापस लो

Sat, 05 Dec 2015 09:43 PM IST
लैंसडौन
लैंसडौन Updated Sat, 05 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष से राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप को दिए गए अनुशासनहीनता के नोटिस को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और अनुशासन समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि धीरेंद्र प्रताप पिछले दो दशकों से राज्य निर्माण आंदोलन की अगुवाई करते आए हैं जिसके फलस्वरूप कांग्रेस सराकर ने उन्हें आंदोलनकारियों के हितों के लिए समिति के उपाध्यक्ष पद से नवाजा है। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर वे इस पद पर रहते हुए उनकी आवाज को मुखर करते आ रहे हैं।  अब कांग्रेस सरकार द्वारा उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही गई है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि आंदोलनकारियों की आवाज मुखर कर रहे धीरेंद्र प्रताप के ख्लिाफ कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से कोई कार्रवाई की गई तो राज्य आंदोलनकारी इसका विरोध करते हुए सड़कों पर उतरने को विवश होंगें।
विज्ञापन

 ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारी समिति के जिला महामंत्री मनमोहन असवाल, पूर्व  ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल शिवचरण रावत, विनोद नेगी, जैहरी के प्रधान हरीमोहन रावत के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed