{"_id":"58249f944f1c1b067fb3a3e3","slug":"no-walking-on-roadways-bus-blew-jimou-mannequin","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस नहीं चलने पर फूंका जीएमओयू का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस नहीं चलने पर फूंका जीएमओयू का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Mannequin blew rural
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की बैजरो रोडवेज बस सेवा को बंद कराने से आक्रोशित बीरोखाल के लोगों ने जीएमओयू का पुतला फूंका। उन्होंने रोडवेज बस का संचालन नहीं होने पर जीएमओयू की बस सेवा के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बैजरो बाजार समिति के अध्यक्ष विनोद रावत के नेतृत्व में ग्रामीण बैजरो बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने जीएमओयू पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने जीएमओयू पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि बैजरो के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई रोडवेज की बस सेवा को जीएमओयू द्वारा शुरू नहीं होने दिया गया। रोडवेज बस से वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और महिलाओं को सरकार की ओर से सुविधाएं दी जाती हैं। यह जनता का अधिकार है कि वह किस बस में सफर करे।
विज्ञापन
जीएमओयू लोगों पर अपनी मनमानी नहीं थोप सकती। यदि जीएमओयू ने अपनी नीति नहीं बदली तो बैजरो बस सेवा से लाभान्वित ग्रामीण जीएमओयू बस सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, बीरोंखाल प्रधान संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, विजय कुमार पुरी, सुमन ढौंडियाल, नागेंद्र कुमार शर्मा, सुनील सिंह, हंसराज सिंह नेेगी, बलवीर सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह व विनोद रावत आदि मौजूद थे।