फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No need to cut to make labor cards: Harak Singh

श्रम कार्ड बनाने को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर : हरक सिंह

Mon, 21 Sep 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
No need to cut to make labor cards: Harak Singh
कोटद्वार में सीएससी सेंटर का उद्घाटन करते वन एवं श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत। - फोटो : KOTDWAR
वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोमवार को बदरीनाथ मार्ग पर एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्रम मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग से संबंधित कार्ड के लिए लोगों को विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त सीएससी में श्रम कार्ड के अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड समेत कई प्रपत्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला के कार्यालय परिसर में खोले गए नए सीएससी सेंटर का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री पंडित राजेंद्र अण्थवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, सीएससी सेंटर जिला प्रबंधक मनोज नैथानी, बीडीसी सदस्य सुनीता कोटनाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed