{"_id":"578911b54f1c1b067b13de94","slug":"no-electricity-in-village-nalai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम नलई में छह दिन से नहीं आ रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम नलई में छह दिन से नहीं आ रही बिजली
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थलीसैंण ब्लाक के ग्राम नलई में पिछले छह दिन से बिजली गुल है। शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी लेकिन सुनवाई नहीं होने से आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के पैठाणी मंडल अध्यक्ष विकास हंस, प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता देवी, गंगा प्रसाद ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को सप्लाई ठप होने का कारण तक नहीं पता है। चौरींखाल इंटर कॉलेज में 12वीं में अध्ययनरत शरद कुमा, 12वीं की छात्रा संतोषी, सोनी और भारत हंस ने कहा कि उन्हें शाम को पढ़ाई करने में लैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। एसडीओ अनिल सिंह ने बताया कि चौरा में लाइन का फ्यूज उड़ गया है। लाइनमैन को कहा गया है। शनिवार तक सप्लाई सुचारु हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन