फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NIT campus of Kabul songs reverberated

काबुल के गीतों से गूंज उठा एनआईटी परिसर

Sun, 19 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 19 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
NIT campus of Kabul songs reverberated
कल्‍चचर - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर।  एनआईटी उत्तराखंड में आयोजित क्लीफेस्टो (तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव) की दूसरी शाम काबुल एंड रॉक वेदा बैंड के नाम रही। बैंड की धुन पर बॉलीवुड गानों का जादू छात्रों के सर चढ़ कर बोला।

विज्ञापन

शनिवार को काबुल एंड रॉक वेदा बैंड की धुनों से एनआईटी परिसर गूंज उठा। बैंड के सिंगर काबुल ने बॉलीवुड गाना सुनाते हुए माहौल को मस्ती से सराबोर कर दिया। उन्होंने मस्त कलंदर, ये दोस्ती, हम्मा-हम्मा, कबीरा, पहला नशा, सड्डा हक एत्थे रख और ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गीत सुनाए। देर रात कार्यक्रम के बाद काबुल ने कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल सुखपाल सिंह, डीएन एसोसिएट डा. नवजोत सिंह, अभिषेक शुक्ला, शिवांश अग्रवाल, आयुश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

..................
अध्यान्ह बैंड हरिद्वार ने जीता बैटल ऑफ बैंड
श्रीनगर। बैटल ऑफ बैंड में अध्यान्ह बैंड हरिद्वार ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा एनआईटी क्लीफेस्टो में तीसरे दिन भी सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन में श्री गुरुराम राय पीजी कालेज, कॉलेज आफ इंजीनियरिंग रुड़की, एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि ओर जीपी पंत इंजीनियरिंग कालेज पौड़ी की टीमों का सलेक्शन हुआ। वहीं तकनीकी प्रतियोगिता कोड मैराथन में कोडर्स ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। ब्लाइंड प्रोग्रामिंग में छात्रों ने टाइपिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं स्काईडोम में आइसक्रीम स्टिक्स की मदद से प्रतिभागियों ने गेम्स बनाए। विजेता प्रतिभागियों का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। एनआईटी उत्तराखंड की छात्रा शांति मेहरा व नूपुर ने स्कैचिंग प्रतियोगिता का फाइनल जीता। साथ ही क्वाड कॉप्टर स्प्रिंटर शो प्रतियोगिता डिजाइन कट टीम ने जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed