फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nepali laborer dies after falling from a cliff

चट्टान से गिरने पर नेपाली श्रमिक की मौत

Fri, 16 Sep 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

जाखणीखाल तहसील क्षेत्र के सिलोगी-कड़थी मार्ग पर चट्टान से गिरने पर एक नेपाली श्रमिक की मौत हो गई।जाखणीखाल के राजस्व उपनिरीक्षक उमेश कुमार शर्मा और अमित कुमार ने बताया कि कड़थी निवासी देवचंद ने घटना की सूचना दी।कालू कटल तोक में अचानक एक चट्टान से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरा।

विज्ञापन
Nepali laborer dies after falling from a cliff

विस्तार

जाखणीखाल तहसील क्षेत्र के सिलोगी-कड़थी मार्ग पर चट्टान से गिरने पर एक नेपाली श्रमिक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नेपाल में मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जाखणीखाल के राजस्व उपनिरीक्षक उमेश कुमार शर्मा और अमित कुमार ने बताया कि कड़थी निवासी देवचंद ने घटना की सूचना दी। बताया कि सिलोगी कड़थी मार्ग पर काम करने के लिए जीत बहादुर (45) पुत्र सज्जनी सारकी यहां आया हुआ था। रात को काम खत्म होने के बाद पैदल मार्ग से चढ़ाई पार कर कड़थी गांव जा रहा था। कालू कटल तोक में अचानक एक चट्टान से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक सुमन राणा के कहने पर मदद के लिए आसपास के पटवारी सर्किल के राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चैलूसैंण अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed