महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (यमकेश्वर) में महायोगी गुरु गोरखनाथ शिक्षा समिति के पूर्व प्रबंधक/उपाध्यक्ष स्व. आनंद सिंह बिष्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुमारी नेहा ने प्रथम, कुमारी नवनीता और कुमारी प्रेरणा ने संयुक्त रूप से द्वितीय, कुमारी अंजली और अमित उनियाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया था। प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने स्व. आनंद सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी सावित्री देवी को पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान गंगा देवी, डॉ. उमेश त्यागी, डॉ. राम सिंह सामंत, डॉ. विनय कुमार पांडेय, पूजा रानी, मानेंद्र बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद