{"_id":"64df6f9eab5b99125401ab34","slug":"neeta-and-manan-elected-saas-bahu-teej-queen-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-2175-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नीता और मनन चुनी गई सास-बहू तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नीता और मनन चुनी गई सास-बहू तीज क्वीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। वैश्य अग्रवाल महिला सभा की ओर से हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने राजस्थानी और हिंदी गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सास-बहू तीज क्वीन प्रतियोगिता में सास के रूप में नीता और बहू के रूप में मनन तीज क्वीन चुने गए।
नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम का उद्घाटन वैश्य अग्रवाल समाज की वयोवृद्धा सीता गुप्ता ने किया। महिला सभा की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता, सरप्राइज क्विज, तंबोला, झूले, लक्की ड्रॉ के साथ ही सास-बहू तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं ने विभिन्न भजनों और राजस्थानी व हिंदी गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. हिमानी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पार्षद कविता मित्तल, रुचि कंसल, सुशीला गर्ग, महिला सभा की संरक्षिका बीना मित्तल, महासचिव स्नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनाक्षी अग्रवाल, सपना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शिखा गर्ग, मधु मित्तल, प्रीति गुप्ता, रिंकी गर्ग, रूपाली आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन विभूति बिंदल ने किया।
विज्ञापन
फोटो समाचार