{"_id":"6197ab121d9b47392c2cc562","slug":"navyug-scholar-mkvn-and-maharishi-school-won-the-matches-kotdwar-news-drn396500921","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवयुग, स्कॉलर, एमकेवीएन और महर्षि स्कूल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवयुग, स्कॉलर, एमकेवीएन और महर्षि स्कूल ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवयुग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’ अभियान के तहत आयोजित छठवीं बालिका अंतर विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन 16 विद्यालयों की छात्राओं ने जीत के लिए दमखम दिखाया।
शुक्रवार को मोटाढाक स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की उपनिरीक्षक प्रीति कर्नवाल और उपनिरीक्षक सुमनलता ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसआई प्रीति ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नवयुग स्कूल और आरसीडी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें नवयुग ने 2-0 से बढ़त हांसिल कर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल राउंड में पहला मैच शांति बल्लभ स्कूल और मेजबान टीम नवयुग के मध्य खेला गया जिसमें नवयुग ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। दूसरा क्वार्टर फाइनल एसजीआरआर और स्कॉलर एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें स्कॉलर एकेडमी ने जीत दर्ज की। तीसरा क्वार्टर फाइनल डैफोडिल्स स्कूल और एमकेवीएन स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें एमकेवीएन ने जीत दर्ज की। चौथा क्वार्टर फाइनल राइजिंग सन स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर के मध्य खेला गया जिसमें महर्षि विद्या मंदिर ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक हुकम सिंह नेगी, प्रबंधक डीसीएस नेगी, प्रधानाचार्या नीलम नेगी आदि मौजूद थे।