{"_id":"603811770d58621449bc7ea2bb9c6647","slug":"mutual-in-tasker-s-death-another-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी संघर्ष में टस्कर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी संघर्ष में टस्कर की मौत, दूसरा घायल
कोटद्वार
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज में दो टस्करों के आपसी संघर्ष में एक की मौत हो गई। हमलावर दूसरा हाथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर वन विभाग नजर रखे हुए हैं। मृत टस्कर के दांत सुरक्षित मिले हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद हाथी को दफना दिया गया है। घटना एक दो दिन पहले की बताई जा रही है।
डीएफओ एनएम त्रिपाठी ने बताया कि डिवीजन के कोटड़ी रेंज के नार्थ जोन में रविवार शाम गश्ती दलों को एक हाथी के मरने की सूचना मिली। रविवार शाम ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना नार्थ कोटड़ी क्षेत्र के खेनगढ़ी स्रोत के कपार्टमेंट 25-बी में हुई। सोमवार तड़के वन विभाग डॉक्टरों को लेकर मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का मुआयना किया गया। आधा किमी क्षेत्र में खून पड़ा मिला। टस्कर के शरीर पर दूसरे टस्कर के दांतों के दर्जनभर से ज्यादा घाव किए हुए थे जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसने दम तोड़ दिया। डीएफओ ने बताया कि टस्कर की मौत दूसरे टस्कर के साथ हुए आपसी संघर्ष में हुई है। संघर्ष में दूसरा टक्कर भी घायल हुआ है जिस पर नजर रखने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को को अलर्ट किया गया है। मृत टस्कर एक दांत वाला हाथी था, जबकि उस पर हमला करने वाला टस्कर दो दांत वाला। घटनास्थल पर हमलावर हाथी के दांत के दो टुकड़े भी बरामद हुए हैं।