फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Musyakhand Polytechnic Institute will open in: CM

मुस्याखांद में खुलेगा पालीटेक्निक संस्थान : सीएम

Sat, 13 Feb 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धुमाकोट
अमर उजाला ब्यूरो धुमाकोट Updated Sat, 13 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती नैनीडांडा ब्लाक के मुस्याखांद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढंगलगांव, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पटोटिया, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मजेड़ा भरतपुर, राजकीय आदर्श इंटर कालेज धुमाकोट, राजकीय आदर्श इंटर कालेज पटोटिया को आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की। कहा कि सरकार विद्यालयों को मॉडल बनाने के प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता बढ़ेगी। अगले तीन वर्ष में और भी मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

सीएम ने पहाड़ की खेती के विकास पर जोर देते हुए कहा कि गहत, मंडुवा, झंगोरा, कौंणी के साथ ही मिर्च, नींबू, आंवला, अखरोट और अन्य मोटे अनाज व दलहन के उत्पादन से पहाड़ों में लोगों की आर्थिकी बढ़ेगी और पलायन रुकेगा। कहा कि इस साल करीब 500 सड़कों का निर्माण एक साथ किया जा रहा है। वन अधिनियम के फेर में फंसी प्रदेश की एक हजार से अधिक सड़कों को केंद्र सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। कहा कि नैनीडांडा क्षेत्र में विकास की गति तेज की जाएगी।
विज्ञापन


जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सांसद ले. जनरल टीपीएस रावत (रिटायर्ड), राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल रावत ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता होशियार सिंह और संचालन रघुवीर बिष्ट ने किया। इस मौके पर गढ़वाल यूनिवर्सिटी के प्रो. महेंद्र पाल सिंह, पिंकी नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष सोहन राजा, नारायण सिंह रावत, सरोजनी देवी, प्रदीप रावत, सुरेशी देवी, गब्बर सिंह बिष्ट, महेंद्र कंडारी, मधु देवी, शिशुपाल सिंह रावत और महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने की ये घोषणाएं
- नैनीडांडा-शंकरपुर मोटरमार्ग के डामरीकरण की स्वीकृति।
- सल्ट महादेव आईटीआई का नाम राज्य आंदोलनकारी सुमनलता भदोला के नाम पर होगा।
- मुस्याखांद में अगले सत्र में खुलेगा पॉलीटेक्निक संस्थान।
- खाल्यूंडांडा-तोल्यूंडांडा सड़क स्वीकृत।
- बसड़ा-रथुवाढ़ाब मोटरमार्ग में 30 मीटर स्पॉन पुल की स्वीकृति।
- मुस्याखांद विद्यालय के उच्चीकरण की स्वीकृति।
- जनता इंटर कोलज टकोलीखाल में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति के साथ पद स्वीकृत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed