{"_id":"57e411a94f1c1b0222a83b8d","slug":"muslims-burned-the-effigy-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समुदाय ने फूंका पाकिस्तान का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समुदाय ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार के झंडाचौक चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन करता शहर का मुस्लिम समुदाय।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार देर शाम शहर की सड़कों में पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने झंडाचौक चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम जामा मस्जिद के मौलाना बदरूल इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह प्रदर्शन नजीबाबाद रोड, बस अड्डा, रेलवे रोड होते हुए झंडाचौक चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन
जहां पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने को कहा। कहा कि उड़ी में की गई पाकिस्तान की हरकत पर केंद्र सरकार को सख्ती से काम लेना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में नईम अहमद, आसीफ हुसैन, इफरान खान, चांद मुहम्मद, शहजाद अली, इफरान मुहम्मद समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन