{"_id":"58bc3fab4f1c1b5453e7eb1d","slug":"municipal-park-casually-desecrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की लापरवाही से पार्क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की लापरवाही से पार्क बदहाल
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर पालिका परिषद के पार्कों की हालत लापरवाही के कारण दयनीय बनी हुई है। यहां न तो साफ-सफाई की जाती है और न ही पेड़-पौधों पर ध्यान दिया जाता है। सूखे और बंजर पार्कों में लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। छह माह से मालियों के पद रिक्त हैं और पालिका खानापूर्ति के लिए अन्य कर्मचारियों से माली का काम करवा रही है। उसके बावजूद हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र में बुद्धा पार्क, मालवीय उद्यान पूर्वी व पश्चिमी, स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क और बिजली घर रोड के निकट स्थित दो पार्कों को मिलाकर छह पार्क आते हैं। इन पार्कों की देखरेख के लिए पूर्व में दो माली तैनात थे, लेकिन छह माह पूर्व वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। तब से उक्त पद रिक्त चल रहे हैं, जिसका परिणाम है कि पार्कों में गंदगी रहती है। यहां पेड़-पौधों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों ने भी इन नीरस पार्कों में आना कम कर दिया है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह व उमेश रावत का कहना है कि पार्कों में अच्छी किस्म की दूब तक नहीं उगाई गई है। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि अन्य कर्मचारियों से माली का काम करवाया जा रहा है। कुछ दिन के अंतराल पर वह पार्कों में सफाई और अन्य कार्य देखते हैं।
विज्ञापन
पूर्व में मालियों के सेवानिवृत्त हो जाने से दो पद रिक्त चल रहे हैं। शासन स्तर पर मालियों की नियुक्ति का मामला लंबित है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद शासन से उक्त मामले में पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
-रश्मि राणा, नगर पालिकाध्यक्ष कोटद्वार।
-फोटो