फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal elections: Polling parties will leave from PG College Kotdwar

निकाय चुनाव: पीजी काॅलेज कोटद्वार से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 09 Jan 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Polling parties will leave from PG College Kotdwar

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के चुनाव के लिए जिला और तहसील प्रशासन की ओर से मतदान और मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोटद्वार नगर निगम के 40 वार्डों के लिए 108 पोलिंग पार्टी और नगर पालिका दुगड्डा के चार वार्डों के लिए चार पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) कोटद्वार से की जाएगी। मतपेटियों के लिए यहीं पर स्ट्रांग रूम भी तैयार किया जा रहा है। दोनों निकाय की मतगणना भी पीजी कॉलेज कोटद्वार में ही होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।




जिला प्रशासन की ओर से 23 जनवरी को होने वाले कोटद्वार नगर निगम और नगर पालिका दुगड्डा के चुनाव को संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोटद्वार नगर निगम के लिए 60 मतदान केंद्रों पर 108 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां पीजी काॅलेज कोटद्वार से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसी तरह दुगड्डा नगर पालिका की मतगणना के लिए भी पीजी काॅलेज कोटद्वार का चयन किया गया है। दुगड्डा में चार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां पर दुगड्डा के चारों वार्डों के 1492 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 23 जनवरी को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद कोटद्वार और दुगड्डा की मतपेटियां पीजी काॅलेज कोटद्वार में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed