फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal Administration strict sanitation workers on strike alert

सफाई कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी पर पालिका प्रशासन सख्त

Tue, 12 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Tue, 12 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal Administration strict sanitation workers on strike alert
वेतन - फोटो : demo pic

निकाय कर्मचारी संघ की हड़ताल की चेतावनी के बाद नगर पालिका प्रशासन नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। पालिका बोर्ड ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में निकाय कर्मचारी संघ की बार-बार हड़ताल करने की चेतावनी पर नाराजगी व्यक्त की गई। सभासदों ने कहा कि पालिका की ओर से वेतन बढ़ाए जाने के बाद भी शहर में शाम के समय कूड़ा कचरा सड़कों पर बिखरा रहता है।
विज्ञापन


घास की कटाई नहीं की जाती है जिससे शहर की स्वच्छता पर दाग लग रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि समिति के सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाते समय उनसे पालिका के सभी कार्यों को करने की सहमति के बाद ही उनका वेतन चार से बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया था। लेकिन, कर्मचारी अब कार्य करने में अपनी शर्तें थोप रहे हैं, जो कि स्वीकार योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी सफाई कर्मचारियों के तैनाती स्थल में बदलाव किया जाएगा। समिति के कर्मचारी अगर नगर पालिका का पूरा कार्य करने में आनाकानी करेंगे तो उन्हें छह हजार की जगह चार हजार रुपये ही दिए जाएंगे। हड़ताल करने पर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हड़ताल करने वाले समिति के कर्मचारी को हटा दिया जाएगा। स्थायी कर्मचारी जितने दिन हड़ताल पर रहेंगे, उनका उतने दिन का वेतन काट लिया जाएगा। हटाए गए कर्मचारियों की जगह नई भर्ती की जाएगी।


बैठक में सभासद महेश भाटिया, माया ध्यानी, रूपन नेगी, रेशमा परवीन, विनय भाटिया, इमरान, ज्योति चौधरी, रमेश चौधरी, लता शाह, विवेक अग्रवाल, प्रमोद भटिया, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed