{"_id":"5df3c5c18ebc3e87e433012d","slug":"mountain-snowfall-from-the-first-snowfall-in-the-area-kotdwar-news-drn329238840","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से हो रही बारिश और शीत लहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से हो रही बारिश और शीत लहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
नैनीडांडा ब्लाक के धुमाकोट में गिरी बर्फ।
- फोटो : KOTDWAR
बृहस्पतिवार रात से कोटद्वार और आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्यटन नगरी लैंसडौन, बीरोंखाल और धुमाकोट की पहाड़ियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते बुआखाल से काशीपुर नेशनल हाईवे चौरीखाल के पास अवरुद्ध हो गया है, जिससे बीरोंखाल और थलीसैंण ब्लाक मुख्यालय का यातायात संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
कोटद्वार भाबर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात के करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। नौ से 12 बजे तक थोड़ी देर के लिए मौसम साफ रहा, हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन, साढ़े बारह बजे फिर से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने घरों में कैद रहने में ही भलाई समझी। इस दौरान क्षेत्र की सड़कों और बजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
लैंसडौन में बृहस्पतिवार रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह बारिश से पर्यटन नगरी का तापमान एक डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे, करीब दो बजे बारिश के रुकने के बाद अचानक आसमान से बर्फ के फुआरें गिरनी शुरू हो गई। बर्फबारी होते ही पर्यटक खुशी से झूमने लगे, करीब आधा घंटा बर्फ गिरने के बाद बारिश शुरू हो गई। पारा गिरने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बीरोंखाल और थलीसैंण विकासखंड के ऊंचाई वाले स्थान पर जमकर बर्फबारी हुई बीरोंखाल के उफरैंखाल, जोगीमढ़ी, घनियाखाल, चौंरीखाल, रसिया महादेव क्षेत्र में बीती रात जमकर बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले स्थानों पर ढाई फुट तक बर्फ गिरी हैं। बर्फबारी के चलते बुआखाल से काशीपुर चौरीखाल के पास अवरुद्ध हो गया। जिसके चलते बीरोंखाल व थलीसैंण विकासखंड का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। पूरी पहाड़ी और खेत खलिहान बर्फ से सफेद हो गए हैं। बर्फ गिरने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। दुगड्डा में बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
यमकेश्वर ब्लाक में बृहस्पतिवार रात से बारिश लगी हुई है। बारिश के चलते एक ओर कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से यमकेश्वर ब्लाक के सभी कार्य ठप हो गए हैं।
बर्फबारी से वाहनों के पहिए थमे
धुमाकोट। क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश तथा बर्फबारी के चलते क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजडूगढ़ी, दीवा गढ़ी की चोटियों के साथ ही लिस्टियाखेत, धुमाकोट, खाल्यूंडांडा, किनगोड़ीखाल इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के चलते दीवाखाल के दोनों ओर काशीपुर-बुआखाल हाईवे बाधित हो गया है। बर्फ से वाहन फिसल रहे हैं, जिसके कारण चालकों ने अपने वाहन खड़े कर दिए हैं। जड़ाऊखांद, धुमाकोट जैसे करीब 1600-1650 मी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। लगातार बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।