फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mother Bhuvaneshwari off the stretcher Devprayag.

मां भुवनेश्वरी की डोली देवप्रयाग रवाना

Fri, 30 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी Updated Fri, 30 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mother Bhuvaneshwari off the stretcher Devprayag.
पौड़ी में भुवनेश्वरी माता की पूजा अचँना करते भक्त जन - फोटो : Amar Ujala

शारदीय नवरात्र की तैयारियों के तहत भुवनेश्वरी माता की डोली गंगा स्नान के लिए पौड़ी के लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए देवप्रयाग के लिए रवाना हुई। इस मौके पर डोली के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को विकास खंड कोट के भौवन गांव से श्री भुवनेश्वरी माता की डोली देवप्रयाग संगम पर स्नान के लिए पौड़ी के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। यहां पर पूजा अर्चना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने डोली के दर्शन किए। यहां से डोली देवप्रयाग संगम पर स्नान के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


स्थानीय सभा के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद जुयाल ने कहा कि इस बार भौवन गांव में नवरात्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि डोली स्नान कर रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने स्थान को लौटेगी। मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पहली बार गढ़वाल मंडल में सात दिवसीय भक्त माल कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ढोल सागर सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर भुवनेश्वरी मंदिर सभा दिल्ली के मधुसुदन जुयाल, जगदीश जुयाल व दिगंबर जुयाल आदि  मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed