{"_id":"590cb17d4f1c1b967f440f49","slug":"mnrega-chief-not-ready-to-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने पर भड़के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने पर भड़के प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 05 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान ग्राम पंचायत संघ दुगड्डा ब्लाक ने मनरेगा के तहत पूर्व में किए गए कार्यों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर मनरेगा के नए कार्यों को नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में आयोजित बैठक में दुगड्डा ब्लाक के प्रधानों ने सुरक्षा कर्मियों पर नक्सली हमले और जवानों के सिर काटने वाली घटना की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत ने सरकार पर प्रधानों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। कहा कि शासन ने मनरेगा में कराए गए कार्यों का पिछला भुगतान नहीं किया है, जिसके कारण आगे के कार्य करने में उन्हें परेशानी का समाना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पिछले भुगतान के बिना आगे का कार्य कराना उनके लिए संभव नहीं है। कहा कि ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में ग्राम पंचायत के बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र के ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जा रहा है, यही नहीं, भूमि हस्तांतरण के मामले में भी ऐसा ही किया जा रहा है। कहा कि ग्राम प्रधानों को एक हजार रुपए मानदेय देकर सरकार उनका मजाक उड़ा रही है।
उन्होंने सरकार से दस हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रधान डबल सिंह रावत, दीपक पांडे, विनोद रावत, विजय राम, भागीरथी देवी, वीरेंद्र सिंह रावत, सुमन रावत, गीता देवी व जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।