फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mi-17 of the water splashes of water in the blazing forests

धधकते जंगलों में एमआई-17 ने की पानी की पानी बौछार

Sun, 01 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 01 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mi-17 of the water splashes of water in the blazing forests
जंगलों की आग बुझाने के लिए पानी ले जाता हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला

वायु सेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर ने सुमाड़ी, पौड़ी और खिर्सू के जंगलों में पानी की बौछार की। गढ़वाल क्षेत्र के जंगलों में लगी आग के बेकाबू होने पर शासन ने वायुसेना की मदद लेने का फैसला किया। इसी क्रम में वायुसेना की 11 सदस्यीय टीम स्क्वाड्रन लीडर एसके यादव के नेतृत्व में शनिवार शाम एमआई-17 हेलीकाप्टर से जीवीके कंपनी के हेलीपैड पर पहुंची।

विज्ञापन


दल को रविवार सुबह से ही हेलीकाप्टर से पानी की बौछार कर जंगलों की आग बुझानी थी, लेकिन अलकनंदा घाटी में चारों ओर गहरी धुंध होने से हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। करीब तीन बजे धुंध साफ होने पर हेलीकाप्टर एमआई 17 ने डुंगरीपंथ के समीप परियोजना झील से पानी भर कर उड़ान भरी और सुमाड़ी, पौड़ी एवं खिर्सू के जंगलों में पानी की बौछार की। यहां बड़े क्षेत्र में जंगलों में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


श्रीनगर में तहसीलदार चौधरी वेदपाल सिंह ने बताया कि रविवार को तीन बजे से शुरू हुआ अभियान साढे़ पांच बजे तक चला। इस दौरान हेलीकाप्टर ने सात राउंड लगाए। धुंध बढ़ने और रोशनी कम होने से साढे़ पांच बजे अभियान रोक दिया गया। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पानी की बौछार से जंगलों में आग कितनी बुझी, अभी इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। स्थलीय निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed