फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mayor gave instructions to improve the highway in the city

मेयर ने नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत सुधारने के दिए निर्देश

Thu, 22 Oct 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Mayor gave instructions to improve the highway in the city
मेयर हेमलता नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि खंड धुमाकोट के अधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में बदहाल हाईवे पर टाइल्स बिछाने, क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण कराने, नालियों की सफाई कराने और लालबत्ती चौक पर प्रस्तावित चबूतरे का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर ने कहा कि लालबत्ती चौक पर चबूतरे का निर्माण कराया जाना जरूरी है। चबूतरे का निर्माण न होने से यातायात व्यवस्था नहीं बन पा रही है और चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने प्रयोग के तौर पर ईंटों से कच्चा चबूतरा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कौड़िया से लालबत्ती चौराहे तक सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगवाने, तहसील से सिद्धबली मंदिर तक क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, एनएच के एई अरविंद जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed