{"_id":"58b0689c4f1c1b701cb24e5e","slug":"max-driver-arrested-on-charges-of-kidnapping-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के आरोप में मैक्स चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण के आरोप में मैक्स चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारीखाल ब्लॉक की पट्टी बिचला ढांगू के एक गांव की किशोरी के अपहरण के आरोप में राजस्व पुलिस ने एक मैक्स चालक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को लैंसडौन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। किशोरी का अभी कोई पता नहीं चल सका है। राजस्व पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
लैंसडौन तहसील के पट्टी बिचला ढांगू के पटवारी कांता प्रसाद ने बताया कि लापता किशोरी के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहरीर में हतनूड़ निवासी मैक्स स्वामी और चालक सूरत सिंह पर उनकी बेटी का अपहरण का संदेह जताया गया है। तहरीर के मुताबिक गत 17 फरवरी को सूरत सिंह उनके घर में एक थैला लेकर आया था, जिसमें शराब की बोतलें रखी हुई थी। सूरत सिंह ने यह थैला घर में रखने की बात कही, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात से सूरत सिंह बौखला गया और उनके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान उसने उनकी नाबालिग बेटी के अपहरण की धमकी दी और वहां से चला गया। इस बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए वह 22 फरवरी को राजस्व पुलिस के पास गए। शाम को वापस घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। बेटी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान जब वे गांव के पास के बाजार और मेन रोड पर पूछताछ के लिए गए तो कुछ लोगों ने बताया कि उनकी बेटी सूरत सिंह के मैक्स वाहन में बैठी थी।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर और जांच के बाद राजस्व पुलिस ने 23 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कोटद्वार से आरोपी को उसके वाहन समेत दबोच लिया। शुक्रवार को आरोपी को लैंसडौन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि अपहृत किशोरी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है।