{"_id":"57b3496b4f1c1bda786eb5d6","slug":"maut-the-woman-put-herself-on-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कल्जीखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैंतोली गांव में एक महिला ने सोमवार देर शाम पति से विवाद होने पर खुद को आग लगा दी। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। ग्रामीणों ने दोनों को कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाते समय बुरी तरह झुलसी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला के पति की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार एसएस नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम खाना बनाते वक्त जैंतोली गांव निवासी हेमंत सिंह रौथाण (32) और उसकी पत्नी वंदना (27) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद जब हेमंत कमरे से बाहर निकला तो वंदना ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर चूल्हे से जलती हुई लकड़ी निकालकर खुद को आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर हेमंत मौके पर पहुंचा और वंदना को बचाने का प्रयास करने लगा। घटना में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने आपातकालीन सेवा 108 की मदद से दोनों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते वक्त नजीबाबाद के पास वंदना ने दम तोड़ दिया। हेमंत का इलाज देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हेमंत पेशे से वाहन चालक है। करीब आठ साल पहले उसकी वंदना से शादी हुई थी। उनका छह साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन