फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Masses gathered in the funeral procession of Martyr Mandeep

शहीद मनदीप की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 27 Jun 2021 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Masses gathered in the funeral procession of Martyr Mandeep
जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बिजली गिरने से बृहस्पतिवार को शहीद हुए पोखड़ा के सकनोली गांव निवासी शहीद मनदीप नेगी का पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गढ़वाल राइफल के वाहन द्वारा शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में लाया गया। गांव पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, गढ़वाल राइफल से ब्रिगेडियर हरमीत सेठी, जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, एसएसपी पी. रेणुका देवी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

इसके बाद सेना के बैंड की धुन पर शहीद के घर से घाट तक अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। पैतृक घाट पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों ने तीन राउंड हवा में गोलियां दागकर शहीद को अंतिम सलामी दी। शहीद के चाचा दिगंबर सिंह ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ आशीष भटगाईं, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण, मेजर करन सिंह, एएसपी अनूप काला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, पर्यटनमंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी सहित कई मौजूद थे।

सीएम ने की शहीद मनदीप मार्ग की घोषणा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शहीद के गांव सकनोली पहुंचे। सीएम ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके सीएम ने कहा कि देवभूमि के जवानों ने समय-समय पर अपनी शहादत देकर देश की सीमाओं की रक्षा की है। शहीद मनदीप ने वीरों की इस परंपरा को आगे बढ़ाया है, जिस पर समस्त देवभूमि वासियों को गर्व है। उन्होंने शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की सड़क का डामरीकरण करने और सड़क का नाम का शहीद मनदीप मार्ग रखने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed