फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Manju Ghosh Kanda village fair tomorrow

कांडा गांव में मंजूघोष मेला कल से

Sat, 29 Oct 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन

देलचौंरी के निकट कांडा गांव में दो दिवसीय मंजूघोष मेला सोमवार से शुरू होगा। मेले के प्रथम दिन बलराज उत्सव में भक्तगण देवी-देवताओं के निसाण (प्रतीक चिन्ह) चढ़ाएंगे, जबकि दूसरे दिन मेले में भैया दूज उत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर कांडा गांव में मंजूघोष महादेव, महाकाली और मंजूदेवी मंदिर स्थित हैं। यहां हर साल दीपावली के दूसरे दिन से दो दिवसीय मेला (बड़ा व छोटा कांडा) का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु निसाण लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मंजुघोष मेला कांडा मेला के नाम से भी प्रसिद्ध है। पहले यहां पशुओं की बलि चढ़ाई जाती थी, लेकिन यहां पशु बलि विरोधियों और समाज सुधारकों के प्रयास से एक दशक पहले बलि प्रथा बंद हो गई। अब यहां केवल निसाण चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूघोष की मान्यता

मंजूघोष महादेव मंदिर कामदाह डांडा पर स्थित है। शिव पुराण के अनुसार इस पर्वत पर भगवान शंकर ने घोर तपस्या की थी। कामदेव ने उनकी तपस्या भंग करने के लिए फूलों के वाण चलाकर उनके अंदर कामशक्ति को जागृत किया था। क्रोधित शंकर भगवान ने कामदेव को भष्म कर दिया था। तब से इस पर्वत का नाम कामदाह पर्वत पड़ा। जो कालांतर में कांडा हो गया।


दूसरी कथा है कि मंजू नाम की एक अप्सरा ने यहां शक्ति प्राप्त करने के लिए भगवान शंकर की तपस्या की। उस पर श्रीनगर का राजा कोलासुर मोहित हो गया। जब वह अपने मकसद में सफल नहीं हुआ तो उसने भैंसे का रूप धर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। यह मंजू देवी को सहन नहीं हुआ। उसने महाकाली का रूप धर कोलासुर का वध कर दिया। उसी की याद में कांडा मेला मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed