फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Malan Valley denied telecom service even in digital age

डिजिटल युग में नेटवर्क के लिए पेड़ों पर लटका रहे मोबाइल

Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Malan Valley denied telecom service even in digital age
दुगड्डा ब्लॉक के बड़ोलगांव में सिग्नल के लिए पेड़ पर लटकाया गया मोबाइल फोन। - फोटो : KOTDWAR
डिजिटल युग में भी दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र में मालन घाटी में बसे एक दर्जन गांवों के लोगों को संचार सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में प्राइवेट संचार कंपनियों की सेवाएं भी काम नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बीएसएनएल का मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

मालन नदी के उद्गम स्थल में बसे दुगड्डा ब्लॉक के बड़ोलगांव, मलन्या, मांडई, बिजनूर, डलखिल, सौड़, जयखेत, लुटासी, लदोखी, जुड्डा, अमोला, महेड़ा समेत करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीण संचार की सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बीएसएनएल के महाबगढ़ स्थित टावर के ही सिग्नल आते हैं। उनके गांव मालन नदी की घाटी में होने के कारण यहां मोबाइल के सिग्नल बहुत ही कम आते हैं, जिसके चलते वे अपने परिचितों और रिश्तेदारों का हाल जानने के लिए मोबाइल को पेड़ों पर लटका देते हैं। क्षेत्र में एक प्राइवेट संचार कंपनी ने ऑप्टीकल फाइबर केबिल बिछाने का कार्य शुरू किया था, जिससे बेहतर संचार सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कंपनी ने जुड्डा स्थित नर्सरी तक ही केबल बिछाई और चलती बनी। क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों के सिग्नल तो आते ही नहीं हैं। नेटवर्क नहीं होने के कारण लोग सोशल मीडिया से भी नहीं जुड़ पा रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और भारत संचार विभाग से क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के एसडीओ अरविंद धूलिया ग्रामीणों की शिकायत से सहमत नहीं है। उनका दावा है कि महाबगढ़ बीएसएनएल टावर की 2-जी सेवाएं क्षेत्र के हर गांव तक पहुंच रही है। महाबगढ़ के अलावा अन्य स्थान पर मोबाइल टावर लगाना प्रस्तावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed