{"_id":"6781ea7f142613e7bf0bb243","slug":"mahila-mangal-dal-organized-the-event-with-colorful-presentations-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-591183-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: महिला मंगल दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: महिला मंगल दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बांधा समां
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार भलु लगद (फील गुड) संस्था के पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत फीलगुड नॉलेज एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर गवाणी में संस्था का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
स्थापना दिवस समारोह में संस्था के संस्थापक सुधीर सुंद्रियाल ने सभी आंगतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया। कहा कि वर्ष 2015 में आज ही के दिन फील गुड नॉलेज एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर की स्थापना हुई थी। संस्था पिछले दस सालों में बंजर खेत आबाद करो मिशन, कृषि, बागवानी, शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक निस्तारण के लिए फीलगुड प्लास्टिक बैंक जागरूकता केंद्र ने नव उत्तराखंड संस्कृति संवर्धन का कार्य भी किया। कहा कि युवाओं और किसानों के लिए ट्रस्ट ने दो किताबें भलु लगद अपणु रोजगार और विज्ञान एवं तकनीक से कम लागत पर साग, सब्जी उत्पादन प्रकाशित कर वितरित की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लता बडोनी द्वारा प्रस्तुत मांगल गीत से हुई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर जहां सबका मन मोह लिया। वहीं कुई, मजगांव, गडोली, किमगडी, गवाणी, किलवास, डबरा, नॉलयूं, सुंदरई, चौपड़ा, चरगाड आदि गांवों के महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं ने थड़िया समेत अपनी शानदार प्रस्तुतियों देकर खूब तालियां बटोरी। म्यूजिक में संगीत शिक्षिका लता भूषण बंदूणी ने हारमोनियम और सार्थक नवानी ने तबले पर संगत की। इस मौके पर कुंवर सिंह गुसाईं, प्रवेश चंद्र सुंद्रियाल, गिरीश नौडियाल, प्रेम बहुखंडी, संजय नवानी, सुमंत नवानी, हरीश चंद्र मुंडेपी, कर्नल यशपाल सिंह नेगी (से.नि.), पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, गिरीश मालकोटी, दिव्या बुड़ाकोटी, अशोक सुंद्रियाल, फीलगुड सेंटर की संचालिका अनीता रावत, विजय भूषण बंदूनी, पुष्कर जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सुंद्रियाल ने किया।