फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Made daughters aware about cyber crime

Kotdwar News: साइबर अपराध को लेकर बेटियों को किया सजग

Thu, 09 Jan 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Made daughters aware about cyber crime

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घमंडपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।



शिविर में पहुंचे विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा ने छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ीं तकनीकी जानकारी देने के साथ ही बचाव के संबंध में टिप्स भी दिए। उन्होंने अनजान नंबरों को रिसीव नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान नंबर से आ रही वीडियो कॉल को भी रिसीव नहीं करने और न ही किसी मैसेज का जवाब देने की सलाह दी। उन्होंने इस तरह के किसी भी मामले की सूचना देने अथवा मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन


अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के समन्वयक दिव्य प्रकाश ने आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के गुण-दोष पर चर्चा की। साथ ही एआई एप्लीकेशन के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि यह एप प्रोजेक्ट फाइल बनाने में मदद करता है। कार्यक्रम अधिकारी एकता वर्मा, सह अधिकारी कुसुम रावत की देखरेख में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में चित्रकला, निकिता, शिवानी, माही का चयन कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावविभोर किया और क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए सचेत किया और शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपराध से निपटने के लिए सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते पुलिस की मदद लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed