{"_id":"577940db4f1c1bbc777f9b98","slug":"lpg-crisis-grew-in-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बढ़ने लगा रसोई गैस का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बढ़ने लगा रसोई गैस का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के कई गांवों में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को जिला मुख्यालय से सिलेंडर ढोना पड़ रहा है। गढ़वाल गैस सर्विस की ओर से जिले के विभिन्न ब्लाकों के दर्जनों गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है लेकिन कई महीनों से अगरोड़ा, ल्वाली, सीकू और कल्जीखाल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की सप्लाई ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
इसके चलते लोग लकड़ियों पर निर्भर हो गए हैं। उपभोक्ता छुट्टी करके जिला मुख्यालय स्थित गढ़वाल गैस सर्विस के रसोई गैस के गोदाम से ही भरे सिलेंडरों को ढो रहे हैं। गढ़वाल गैस सर्विस के प्रबंधक एनपी नैथानी ने बताया कि कई दिनों ऽे ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों का परेशान होना स्वाभाविक है। हालांकि गैस की गोदाम में कोई कमी नहीं है। शीघ्र ही इन क्षेत्रों में सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन