{"_id":"bcc45ddb1cb8e11395b58c50dcce071c","slug":"loot-with-kotdwar-s-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार के यात्री से अंबाला में नकदी और जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के यात्री से अंबाला में नकदी और जेवर लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से कोटद्वार आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो की बस में कोटद्वार के एक यात्री को अंबाला के पास सुनसान जंगल में छोड़ आई। जंगल में अकेला देखकर बदमाशों ने उसके जेब में रखे 19 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। किसी तरह कोटद्वार पहुंचे यात्री ने कोतवाली पुलिस और रोडवेज के एजीएम को आपबीती बताई। पुलिस ने जहां इस मामले को अंबाला की घटना बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है, वहीं कोटद्वार के रोडवेज एजीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए यात्री की शिकायत को हरिद्वार डिपो के अधिकारियों को भेज दिया है।
सतपुली तहसील क्षेत्र में गूमखाल के समीप बैरगांव निवासी दिगंबर सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो की बस में कोटद्वार आने के लिए चंडीगढ़ से सवार हुआ था। रात 11 बजे अंबाला कैंट से करीब दस किमी आगे उसने लघुशंका के लिए बस रोकने का अनुरोध परिचालक से किया। इस पर परिचालक ने बस 35 किमी आगे जाकर रोकी और उसे नीचे उतारकर चलता बना। इस दौरान जंगल में बदमाशों ने उसके जेब में रखे 19 हजार की नगदी और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली। दिंगबर ने बताया कि वह रात को पैदल चलकर ही अंबाला कैंट पहुंचा और लोगों को अपनी आपबीती बताकर कोटद्वार पहुंचने के लिए किसी तरह किराए के पैसे जुटाए। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक बीके सैनी ने बताया कि उनकी शिकायत को कार्रवाई के लिए हरिद्वार डिपो भेजा जा रहा है।