{"_id":"68e2aaf06aa513dd7703f3d9","slug":"leopard-spotted-on-rooftop-in-dhangsoli-talli-creates-panic-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119027-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ढंगसोली तल्ली में छत पर दिखा गुलदार, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ढंगसोली तल्ली में छत पर दिखा गुलदार, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/सतपुली। एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक में लगातार गुलदार की दिखाई दे रहा है। शनिवार रात को एकेश्वर ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव ढंगसोली में एक ग्रामीण की छत पर गुलदार दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। वहीं पोखड़ा ब्लॉक के गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। वनकर्मी गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे हैं।
एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम ढंगसोली तल्ली निवासी ओमप्रकाश पांथरी ने बताया कि उनके गांव में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। शनिवार रात को करीब दस बजे वह घर से बाहर निकले तो छत पर गुलदार नजर आया। दमदेवल के रेंजर आरएस नेगी ने बताया कि गांव में चार कैमरा ट्रेप व एक पिंजरा लगाया गया है। कैमरा ट्रेप में गुलदार की मूवमेंट नजर नहीं आई है। रविवार को ढंगसोली तल्ली गांव में वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों से रात को अपने घर के बाहर की लाइट जलाए रखने, लाठी डंडे बगैर व अकेले आवाजाही नहीं करने, समूह में ही आवाजाही करने की हिदायत दी गई।
वहीं पोखड़ा ब्लॉक के ग्रामसभा किमगड़ी में गुलदार ने बिशन सिंह नेगी की गाय को मार डाला। उनकी गाय घास चरने के लिए गई हुई थी। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है। पशुपालक ने वन विभाग से पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह के अनुसार रविवार को कहीं भी गुलदार दिखने की सूचना नहीं है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त जारी है।
विज्ञापन
.
जारी
अशोक केष्टवाल